बिहार के नालंदा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल, यहां रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी की बेवफाई से इतनी नाराज हो गई कि उसने अपना पूरा गुस्सा प्रेमी की नई नवेली दुल्हन पर निकाल दिया। इस दौरान प्रेमिका ने दुल्हन के बाल काट दिए। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने दुल्हन की आंख फेविक्विक से चिपका दी।

वो दर्द से चीखने लगी. शोर-शराबा सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लिया. उन्होंने प्रेमिका को जमकर पीटा। साथ ही, पुलिस के हवाले कर दिया।

बिहार के नालंदा में एक दिल दलहाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी द्वारा बेवफाई कर दूसरी लड़की से शादी करने की खबर से प्रेमिका बौखला गई और उसने अपने प्रेमी की नई नवेली दुल्हन पर हमला बोल दिया। उसने पहले तो दुल्हन के बाल काट दिए और फिर उसकी आंखों में फेवीक्विक (किसी चीज को चिपकाने वाला सुपर ग्लू) डाल दिया।

मंगलवार देर रात हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बिहार शरीफ के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मोहम्मद शिब्ली नोमानी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लड़की अपने प्रेमी गोपाल राम की शादी से नाराज थी। शादी एक दिसंबर को शेखपुरा जिले से सटे इलाके में हुई थी। भागन बिगहा के थानेदार ने बताया कि शादी समारोह के बाद गोपाल राम अपनी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ अपने मोरा तालाब गांव लौट आए।

प्रेमी की शादी से गुस्साई प्रेमिका, जो गोपाल राम की बहन का दोस्त भी है, वह गोपाल राम के घर पहुंची। उस समय परिवार के ज्यादातर सदस्य सोने चले गए थे। इसके बाद यह लड़की बेडरूम में गई और उसने दुल्हन के बाल काट दिए। इतना ही नहीं इसके बाद उसने उसकी आंखों में फेवीक्विक डाल दी। दुल्हन के शोर मचाने पर घरवाले जागे और सारा माजरा समझ आया। इस बीच लड़की ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़की को रातभर बंधक बनाकर पीटा गया।
बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने पर इस लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया। एक अधिकारी ने कहा, “पीड़िता इस समय गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण बिहार शरीफ के सदर अस्पताल में भर्ती है। हो सकता है कि वह अपनी आंखों की रोशनी खो दे। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।” घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पुलिस गांव में डेरा डाले हुए है।