सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने अधिकारियों के मध्य किया नया कार्य विभाजन

अम्बिकापुर । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में संशोधन करते हुए अधिकारियों के मध्य नया कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है।

इस आदेश के तहत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर अमृत लाल धु्रव, संयुक्त कलेक्टर टी.सी. अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर बीआर खाण्डे, डिप्टी कलेक्टर जगत राम शतरंज, अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रदीप कुमार साहू, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर रवि राही, अनुविभागीय दण्डाधिकारी उदयपुर श्रीमती शिवानी जायसवाल, एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी धौरपुर रामसिंह ठाकुर को दायित्व सौंपा गया है।
कलेक्टर ने अधिकारियों के अनुपस्थित रहने व मुख्यालय से बाहर रहने पर लिंक अधिकारी बनाया है। तद्नुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप के लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर अमृत लाल धु्रव, अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर टी.सी. अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर टी.सी. अग्रवाल के लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर बी.आर. खांडे के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर जे.आर .शतरंज एवं डिप्टी कलेक्टर जे.आर. शतरंज के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर बी.आर. खांडे को दायित्व सौंपा गया है।