पूर्व महापौर जोगेश लांबा मरवाही उपचुनाव के लिए रवाना

कोरबा – जिला के पूर्व महापौर पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भैया जोगेश लांबा जी मरवाही उपचुनाव मे जाते समय प्रथम नगर कटघोरा आगमन पर मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया मंडल के कार्यकर्ताओ के द्वारा गले मे भगवा गमछा पहना कर और बुके देकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर बधाई दिया गया इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा मंडल पूर्व मंडल अध्यक्ष पोड़ी लीलार गोस्वामी महामंत्री राजेंद्र टंडन अभिषेक गर्ग कोषाध्यक्ष अजय धनोदीया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज नायडू महामंत्री अनुराग दुहलानी, उपाध्यक्ष समजीत युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सुनील खांडे सिंग इंजिनियर सच्चिदानंद तिवारी,अनु जाती मोर्चा महामंत्री टीकम राजपाल, सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे|