पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने एसपी यू उदय किरण ने बदले 5 थाना प्रभारी ,देखें किसे कहां की मिली कमान ……

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण द्वारा पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने अधिकारी कर्मचारियों के तबादला का सिलसिला जारी है।इसी कड़ी में एक बार फिर कप्तान ने थाना प्रभारियों की टीम बदली है।

5 थाना प्रभारी इधर से उधर किए गए हैं। दर्री थाना का प्रभार संभाल रहे विवेक शर्मा को श्यांग थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक अविनाश सिंह श्यांग से दीपका थाना प्रभारी बनाए गए हैं। निरीक्षक चमनलाल सिन्हा को बाकी मोगरा से दर्री का प्रभार दिया गया है। राजीव श्रीवास्तव पाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे वह अब बाकी मोगरा थाना प्रभारी होंगे। इसके अलावा निरीक्षक अभिनव कांत सिंह दीपका से पाली भेजे गए हैं।