पसरखेत पहुंचा 41 हाथियों का झुंड ,15 किसानों के फसल को पहुंचाया नुकसान

कोरबा। हाथियों का उत्पात फिर सामने आया है। वन मंडल कोरबा में दो अलग-अलग झुंड में घूम रहा हाथियों का झुंड अब एक साथ हो गया है। 41 हाथी पसरखेत और कोरबा रेंज के आसपास जंगल में घूम रहे हैं। हाथियों ने 15 से अधिक किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

कोरबा रेंज में पहले 23 हाथियों का झुंड घूम रहा था। पसरखेत में 18 हाथियों का झुंड था। अब दोनों ही झुंड एक साथ बताती और गेरांव जंगल में घूम रहा है। ग्रामीण नदी और नालों के किनारे धान की फसल लगाते हैं। जिसे हाथी चौपट कर रहे हैं। कई किसान तो अधपके फसल को ही काटने में लगे हुए हैं। रेंजर सियाराम करमाकर ने बताया कि हाथियों की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को जो भी नुकसान हुआ है उसका आंकलन किया जा रहा है।