भारी वाहनों की खदानों में नो एंट्री , कुसमुंडा मार्ग पर लगा घंटों जाम , फंसे मुसाफिर , भड़का आक्रोश

कोरबा। कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। बाइक, चार पहिया और भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। भारी वाहनों के खदान में एंट्री प्रभावित रहने की वजह से समस्या निर्मित रही।

कुसमुंडा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर से लंबा जाम देखने को मिला। थाना चौक कुसमुंडा से लेकर बाएं ओर इमलीछापर, प्रेमनगर और दाईं ओर इमली छापर से वैशाली नगर पुराने पेट्रोल पंप तक भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिस वजह से चार पहिया और दो पहिया वाहन चालकों को जाम से दो चार होना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह हुई तेज बारिश और बिजली की जोरदार गडग़ड़ाहट की वजह से खदान का सर्वर खराब हो चुका है। जिस वजह से खदान में गाडिय़ों की एंट्री नहीं हो पा रही है। इस वजह से गाडिय़ों की कतार लगी हुई है।” समाचार लिखे जाने तक गाडिय़ों की लंबी कतार लगी रही। लोग जैसे तैसे जाम से निकलने का प्रयास करते रहे। इस मार्ग पर फोरलेन का काम भी चल रहा है। कई स्थानों पर सडक़ निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं होने की वजह से लोग एक ही मार्ग से आवागमन करते रहे, इस वजह से भी जाम की स्थिति पैदा हुई।