अधीनस्थ महिला कर्मचारी से छेड़छाड़,प्रोजेक्ट मैनेजर गिरफ्तार

कांकेर । जिले के चारामा में बिहान शाखा में पदस्थ ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर को अपने अधीनस्थ महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला कर्मचारी ने आरोपी पर गलत नीयत से उसे छूने और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया था।

मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।
कांकेर पुलिस ने बताया कि आरोपी बीपीएम अनिल मिश्रा पर आरोप है कि वो ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करता था। उसे गंदी नीयत से इधर-उधर हाथ लगाता था। महिला कर्मचारी ने जब इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने इसके बदले उसका वेतन दोगुना करने का लालच दिया।