24 जनवरी को भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामलला ,15 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा शुरू

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि तय हो गई है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इसकी तारीख बताई है।उन्होंने बताया कि 15 जनवरी से भगवान रामलला के निमित्त प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू होगा। भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तिथि लगभग तय हो चुकी है और आने वाली 24 जनवरी 2024 में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाएगी।

राम लला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की मानें तो 14 जनवरी को खरवास खत्म होगा। 15 जनवरी से भगवान रामलला के निमित्त प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू होगा और 24 जनवरी को देश के प्रकांड विद्वानों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होगा, जिसके बाद भगवान राम लला को भव्य मंदिर में विराजमान कराया जाएगा। इतना ही नहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए आमंत्रण पत्र भी भेजा जा चुका है।24 जनवरी को भगवान रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस दरमियान देश और दुनिया के रामभक्त राम नगरी में मौजूद होंगे। अयोध्या आने वाले राम भक्तों के लिए राम मंदिर ट्रस्ट रुकने और भोजन की व्यवस्था करेगा। बता दें कि 14 जनवरी को खरवास खत्म होते ही 15 जनवरी से भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव शुरू हो जाएगा जो कि 24 जनवरी को देश के प्रकांड विद्वानों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होगा।