कोरबा। नगर निगम में भले ही फण्ड के अभाव में कई फ़िज़ूल खर्ची पर पाबंद लगा दिया हो पर पब्लिक के पैसे का दुरुपयोग बदस्तूर जारी है। तभी तो पब्लिक के पैसे से सैर सपाटा करने का प्लान बना है,इसे लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर निगम के पैसे को दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
नगर पालिक निगम सत्ता पक्ष और महापौर द्वारा पैसे का दुरुपयोग का खेल बढ़ता जा रहा है सदैव भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है । पार्षद द्वारा जब वार्ड के विकास कार्य का प्रस्ताव दिया जाता है तब महापौर जी द्वारा फंड नहीं है इस बात का उल्लेख कर दिया जाता है पिछले 1 वर्ष में नगर निगम के समूचे 67 वार्ड में विकास कार्य अवरुद्ध है, पार्षद निधि तक के कार्य नहीं हो रहे हैं ऐसे समय में नगर निगम सत्ता पक्ष द्वारा पिकनिक मनाने के लिए फंड उपलब्ध हो जाता है। अधिकारियों, महापौर एवं सभापति हेतु नए-नए चेंबर बनाने हेतु फंड उपलब्ध हो जाता है। पिकनिक हो या मुशायरे का कार्यक्रम इस फिजूलखर्ची के लिए फंड उपलब्ध है लेकिन गरीब जनता के लिए आवश्यक कार्य रोड नाली के लिए महापौर जी के पास फंड उपलब्ध नहीं है बड़े शर्म की बात है कोरोना काल में जहां एक तरफ भीड़ नहीं जुटाने की बात कही जाती है वही नगर निगम सत्ता पक्ष द्वारा निगम की राशि का दुरुपयोग करते हुए सम्पूर्ण पार्षदों, एल्डरमैन , अधिकारियों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सपरिवार सतरंगा में कल 28 तारीख को पिकनिक हेतु ले जाया जा रहा है वाहन व्यवस्था ,भोजन एवं कबाब की व्यवस्था मैं नगर निगम का 2000000 रुपए पानी में बहाया जा रहा है जिसका संपूर्ण विपक्ष विरोध करता है एवं विपक्षी दल द्वारा संपूर्ण 32 पार्षदों द्वारा पिकनिक का बहिष्कार किया जाता है