हसदेव अरण्य बचाव : कांग्रेस ने जंगलों में हो रही पेड़ों की कटाई के लिए पूर्व मंत्री प्रेम साय टेकाम के नेतृत्व में 8 सदस्यीय समिति किया गठित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य को बचाने के लिए बड़ी मुहिम चलाई रही है, क्योंकि कोयला खनन के लिए जंगल से पेड़ काटे जा रहे है। कांग्रेस ने दावा किया है कि 9 हजार पेड़ की कटाई शुरू की जा चुकी है। वहीं अब हसदेव जंगल में हो रही पेड़ों की कटाई की जांच के लिए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रेम साय टेकाम के नेतृत्व में 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। जो अब हसदेव जंगल में हो रही पेड़ों की कटाई की जांच करेगी।