रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलने के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों को लेकर चर्चा गर्म थी। बुधवार को देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने कई जिलों के कलेक्टर से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना और कार्य में बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में रायपुर ,कोरबा ,अम्बिकापुर ,बालोद ,कांकेर ,गरियाबंद ,दन्तेवाड़ा,बीजापुर, जांजगीर,सूरजपुर ,राजनांदगांव ,नारायणपुर ,धमतरी जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। 2013 बैच के आईएएस अजीत वसंत कोरबा के नए कलेक्टर होंगे। वे अभी नारायणपुर जिला कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे ह









