मुख्तार अंसारी के बेटे का गंभीर आरोप,जेल में धीमा जहर देकर मारा गया ,5 डॉक्टरों की पैनल करेगी पोस्टमॉर्टम

नई दिल्ली। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर फिरोजाबाद में भी सुरक्षा कड़ी की गई है।

मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस बीच बांदा जिले में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीएम, एसपी समेत फोर्स को मेडिकल कॉलेज बुलाया गया है। DGP मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अंसारी के परिजन मंगलवार को उससे मिलने के लिए मेडिकल कॉलेज आए थे। इस दौरान अफजल अंसारी से ही मुख्तार की मुलाकात हो पाई थी। इधर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं और जेल प्रशासन पर खाने में धीमा जहर देने का आरोप लगाया है।

तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने के बाद उसे दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। यहां इलाज के लिए 9 डॉक्टरों की टीम लगाई गई थी। इस दौरान डॉक्टरों ने कब्ज की परेशानी बताई थी और जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद इलाज कर वापस जेल भेज दिया था।

5 डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

मुख्तार अंसारी का दूसरा बेटा उमर अंसारी रात 2 बजे के करीब बांदा पहुंच गया। उसने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि आज सुबह मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम आज सुबह किया जाएगा। उमर अंसारी ने बताया कि 5 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।