कांकेर में तेंदुआ का आतंक घर पर सो रही महिला को बनाया शिकार ,गांव में फैली दहशत ….

कांकेर । जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तेंदुए ने एक ग्रामीण बुर्जुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के चनार गांव का है।

दरअसल नरहरपुर वन परिक्षेत्र के चनार गांव में तेंदुआ देर रात मिट्टी के मकान का दरवाजा तोड़कर 75 वर्षीय महिला को उठा ले गया। बुजुर्ग महिला का शव बुरी हालत में घर से 100 मीटर दूर पहाड़ी में मिला। इस घटना की जानकारी पर वन विभाग मौके पर पहुंची।