रायपुर/कोरबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चालू वित्तीय वर्ष में टलने की अटकलों के बीच शासन ने एक बार फिर आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर सारे अटकलों पर विराम लगा दिया है। त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण हेतु संशोधित समय सारणी जारी कर दी है।
![](https://hasdeoexpress.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241223-WA0033.jpg)
![](https://hasdeoexpress.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241223-WA0034.jpg)
![](https://hasdeoexpress.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241223-WA0035.jpg)
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024 -25 हेतु आरक्षण जारी नवीन समय सारणी अनुसार आज 23 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य ,जनपद अध्यक्ष ,जनपद सदस्य ,सरपंच एवं पंच के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही हेतु कलेक्टरों द्वारा सूचना का प्रकाशन किया गया। 28 एवं 29 दिसंबर को कलेक्टरों द्वारा प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही एवं अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। 29 दिसंबर को ही कलेक्टर आरक्षण की जानकारी प्रेषित करेंगे। संचालक पंचायत 23 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन करेंगे। 30 दिसंबर को ही संचालक पंचायत आरक्षण की कार्यवाही एवं जानकारी प्रेषित करेंगी।