चंडीगढ़/नई दिल्ली। मानसून (Monsoon) की बारिश से पूरा देश भीग रहा है। पहाड़ों में तो मानसून ने आफत बरपा रखी है। उत्तराखंड (Uttarakhand) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आए दिन बादल फट रहे हैं, लैंड स्लाइड हो रही है, जिससे भारी तबाही हुई है।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई गांव बाढ़ में बह गए है, कई लोग मारे गए हैं। वहीं, उत्तराखंड (Uttarakhand) में कई लापता हैं, चारधाम यात्रा बाधित हुई है। हिमाचल (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में कई सड़कें और हाईवे बंद हैं। आवाजाही बिल्कुल ठप हो गई है।
हिमाचल की 269 सड़कें बंद👇
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 20 जून से 6 जुलाई तक बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुआ। राज्य में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और इससे हुए सड़क हादसों में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में 269 सड़कें बंद हैं।
हिमाचल में रेड अलर्ट👇
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश का कहर लगातार जारी है। कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है, जिससे प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।
मंडी (Mandi Himachal) जिले के पधर क्षेत्र में बादल फटने से सड़कों और पुलों को नुकसान हुआ है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राज्य में मानसून शुरू होने के बाद अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है।
बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड👇
उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) जिले में तेज बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे (Badrinath Highway) पर लैंडस्लाइड (Landslide) हुई है। इसके चलते नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग के पास सड़क बंद हो गई है। वाहनों को सुरक्षा के लिए रोक दिया गया है। मलबा हटाने का काम चल रहा है, लेकिन बरसात की वजह से दिक्कतें आ रही हैं।