KORBA : दीपका खदान विस्तार परियोजना के लिए हरदीबाजार में प्रशासनिक अधिकारियों ,भारी पुलिस बल की छावनी में आज होगा सर्वे ….

कोरबा-हरदीबाजार। SECL की दीपका परियोजना खदान से प्रभावित ग्राम हरदी बाजार की जमीनों और उन पर स्थित परिसंपत्तियों का सर्वे के लिए 15 अक्टूबर 2025, बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के साए में कार्य करना तय किया गया है।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अलाधिकारी इस हेतु पूरी तरह से तैयारी कर चुके हैं। हरदी बाजार में 15 अक्टूबर को शांति, सुरक्षा और व्यवस्था के मध्य सर्वे कार्य कराया जाएगा किंतु इस दौरान किसी भी तरह की निर्मित होने वाली अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाने के साथ-साथ जिला पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों की भी तैनाती कर दी गई है।

👉इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी
अतिरिक्त कलेक्टर मनोज बंजारे सम्पूर्ण प्रभारी

सर्वे कार्य के दौरान कलेक्टर के आदेशानुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिन कार्यपालिका दण्डाधिकारियों की छुट्टी लगाई गई है उनमें श्रीमती सीमा पात्रे एसडीएम पाली, रोहित सिंह, डिप्टी कलेक्टर, अमित केरकेट्टा, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी दीपका,अभिजीत राजभानू, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बरपाली, प्रियंका चन्द्रा, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कटघोरा, विष्णु प्रसाद पैकरा, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी हरदीबाजार, सुश्री राशिका अग्रवाल, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पाली, संदीप गुप्ता, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक हरदी बाजार शामिल हैं।

👉जिला पुलिस बल रहेगा तैनात

सर्वे कार्य के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था यनाये रखने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस व्यवस्था तय की गई है। इनमें प्रभारी अधिकारी सहायतार्थ- विमल कुमार पाठक नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, मृत्युंजय पाण्डेय निरीक्षक थाना प्रभारी हरदीबाजार, प्रेमचंद साहू उप निरीक्षक थाना प्रभारी दीपका, राकेश गुप्ता उप निरीक्षक थाना कुसमुण्डा शामिल है। जिले के प्राय: सभी थाना-चौकी से दर्जनों की संख्या में बल यहां तैनात रहेंगे। इनके अलावा बटालियन से सशस्त्र बल के जवानों के भी तैनाती यहां की गई है। इतना ही नहीं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बल भी यहां लगाया गया है।