मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है. वह अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंध गए.आयरलैंड की रहने वाली सोफी और धवन लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

शनिवार (21 फरवरी) को धवन और सोफी शाइन की शादी की खबर सामने आई.
बता दें कि धवन ने पहली शादी 2012 में की थी. उस वक्त उन्होंने बॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी की थी. दोनों की शादी 9 साल तक ही चल सकी. 2021 में दोनों के अलग होने की खबर आई. फिर दो साल बाद यानी 2023 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए.
👉2 साल से कर रहे थे डेट

कथित तौर पर शिखर धवन और सोफी शाइन बीते करीब 2 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. 2024 में दोनों के डेटिंग की खबर सामने आई. फिर 2025 में लगभग दोनों का रिश्ता कंफर्म हो गया था. अब 2026 में दोनों ने शादी करके इस रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है.
