शादी की जिक्र पर भड़का आशिक बना हैवान, लिवइन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर डालकर लगा दी आग …

दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली सटे गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खबर पढ़कर आपकी भी रूह कांप उठेगी। दरअसल बॉयफ्रेंड ने लिव इन में रह रही अपनी गर्लफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। इतना ही नहीं आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद ऐसी स्थिति बन गई। फिलहाल इस घटना से घायल युवती को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि युवती त्रिपुरा की रहने वाली है और महज 19 साल की है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

👉प्राइवेट पार्ट में लगा दी आग

मिली जानकारी के अनुसार मामला गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां नरेला निवासी शिवम एक युवती के साथ लिव इन में रहता था। शिवम की युवती से दोस्ती सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे गहराती गई और दोनों की मुलाकातें होने लगी। ये मुलाकातें कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला। फिर एक दिन दोनों ने शादी से पहले लिव में रहने का फैसला किया।

👉 आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 16 फरवरी 2026 को आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि उसने स्टील की बोतल से उसके सिर पर हमला किया और सिर को दीवार और र्नीचर से टकराया। इसके बाद उसे मिट्टी के बर्तन से मारा गया। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने की कोशिश की और उसके पैरों पर चाकू से हमला किया। आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि वो उसे इतना घायल कर देगा कि वो कभी चल नहीं पाएगी। इस पूरी घटना का अरोपी ने वीडियो भी बनाया है।

👉बांग्ला भाषा में फोनकर आरोपी की करतूत मां को बताई ,तब मिली मदद

शिवम की प्रताड़ना झेल रही युवती ने 18 फरवरी को मौका पाकर अपनी मां को फोन किया और बांग्ला भाषा में बात करने लगी। बताया गया कि शिवम को बांग्ला नहीं आती थी इसलिए वो पीड़िता और उसकी मां की बातों को समझ नहीं पाया। मौके का फायदा उठाकर पीड़िता ने मां को पूरी बात बताई जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां युवती की हालत देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं, पुलिस ने तत्काल पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।