दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इजरायल ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. ये कदम ईरान पर अमेरिका के साथ मिलकर किए गए हमले के बाद उठाया गया.
सुरक्षा कारणों से सभी उड़ानों को रोक दिया गया है.
👉दिल्ली से तेल अवीव जा रही फ्लाइट की हुई वापसी

इस फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ा. दिल्ली से तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा. जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 139 दिल्ली से तेल अवीव जा रही थी. एयरलाइन अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए विमान को भारत वापस लाने का निर्णय लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद ईरान ने इज़रायल पर मिसाइल दागकर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि, दोनों देशों की ओर से हताहतों या नुकसान को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है. क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
👉ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
इस बीच, इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने सभी भारतीयों से अत्यधिक सावधानी बरतने, सतर्क रहने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा है.
👉दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि भारतीय नागरिक निर्धारित आश्रय स्थलों के पास रहें और अपने घर या कार्यस्थल के आसपास सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखें. अगली सूचना तक इजरायल के भीतर गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. आपात स्थिति में 24×7 हेल्पलाइन (+972-54-7520711) और ईमेल के जरिए संपर्क करने को कहा गया है.
👉दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि भारतीय नागरिक निर्धारित आश्रय स्थलों के पास रहें और अपने घर या कार्यस्थल के आसपास सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखें. अगली सूचना तक इजरायल के भीतर गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. आपात स्थिति में 24×7 हेल्पलाइन (+972-54-7520711) और ईमेल के जरिए संपर्क करने को कहा गया है.
इसी बीच, जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावास ने भी एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों और पर्यटकों से जल्द से जल्द देश छोड़ने की अपील की है, इससे पहले कि वाणिज्यिक उड़ानें बाधित हों. आपात संपर्क नंबर 00962-770 422 276 जारी किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने ईरान पर एहतियाती मिसाइल हमले किए, जिसके बाद पूरे देश में सायरन बजाए गए. इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई खतरों को दूर करने के लिए की गई. वहीं, ईरानी मीडिया ने तेहरान में विस्फोटों की पुष्टि की है. हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.
