खेल। कोलकाता के ईडन गार्डन में संजू सैमसन का ब्लॉकबस्टर शो देखने को मिला, जिसके दम पर भारत ने जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. वर्चुअल नॉकआउट में वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 196 का लक्ष्य दिया था और टीम इंडिया ने 4 गेंद रहते ही इसे हासिल किया. 5 विकेट से मैच जीतकर भारत सुपर-8 ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी, जबकि वेस्टइंडीज का सफर समाप्त हुआ.

वेस्टइंडीज से मिले 196 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने पावरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर संजू ने एक छोर संभाला. उन्होंने पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ 58, तिलक वर्मा के साथ 42, हार्दिक पांड्या के साथ 38 रनों की साझेदारी की. संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली.

4 मार्च को कोलकाता में साउथ अफ़्रीका और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला सेमीफ़ाइनल जबकि 5 मार्च को मुंबई मे भारत और इेंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफ़ाइनल खेला जाएगा.



इससे पहले, टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 196 का लक्ष्य दिया है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इतिहास रचना होगा. ईडन गार्डन में टीम इंडिया का हाइएस्ट रन चेज 158 का है. आईपीएल में दो बार इससे अधिक का चेज हुआ है. बता दें, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टीम इंडिया इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है जबकि वेस्टइंडीज ने एक बदलाव किया है. सेमीफाइनल के लिए यह मैच वर्चुअल नॉकआउट है, जो टीम इसे जीतेगी वो सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी हैं.
