CG : नशे में युवक ने खुद को BJP नेता बताकर किया हंगामा, पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ा , टीआई को कहा -वर्दी उतरवा दूंगा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला सामने आया है। नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने खुद को बीजेपी का नेता बताया था। इसके बाद पुलिस के ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान जमकर हंगामा करते हुए बवाल किया था। इस दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों को धमकी भी दी थी।

युवक नशे की हालत में था। जब पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के दौरान उसे रोका तो वह हंगामा करने लगा। उसके कहा कि वह बीजेपी का नेता है मौजूदा समय में मंडल अध्यक्ष है। इसके बाद उसने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी
की थी।

👉टीआई को धमकाया था

युवक ने ट्रैफिक टीआई को धमकी दी और ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।