रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को बंधक बना लिया था और फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पुराने कारों का कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
👉सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत

रायपुर की सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने लिखित शिकायत में बताया था कि स्वर्ण भूमि कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके हाथ पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया और फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया है।
👉गाड़ियों का कारोबार करता है आरोपी
महिला ने बताया था कि वह गाड़ियों के कारोबार से जुड़ा है। काम के कारण आरोपी से पहचान हो गई थी। इसी दौरान एक दिन आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर उसने उसके हाथ पैर बांध दिए और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
