जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को फिलहाल राहत नहीं , दोनों याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 20 अप्रैल को होगी सुनवाई ,ये दिग्गज वकील करेंगे पैरवी ….

नई दिल्ली/रायपुर। जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए अमित जोगी को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। हालांकि शीर्ष अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए 20 अप्रैल की तारीख तय की है।

👉2 आदेशों को दी चुनौती

अमित जोगी की ओर से दो अहम आदेशों को चुनौती दी गई है पहला, जिसमें CBI को अपील की अनुमति दी गई थी और दूसरा,छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का वह फैसला, जिसमें उन्हें हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

👉एक साथ होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों मामलों को संयुक्त सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। प्रारंभिक सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संजीव मेहता की पीठ के समक्ष हुई।

👉नामचीन वरिष्ठ वकीलों ने रखा पक्ष

जोगी की ओर से नामचीन वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी, विवेक तन्खा और सिद्धार्थ दवे ने पैरवी की।

👉प्राकृतिक न्याय का मुद्दा उठाया

वकीलों ने दलील दी कि हाईकोर्ट ने अपने फैसले में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया और बिना पर्याप्त सुनवाई का अवसर दिए आदेश पारित कर दिए।

👉अंतिम अपील की छूट

सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी को 20 अप्रैल से पहले अंतिम निर्णय के खिलाफ अपील करने की अनुमति दी है, ताकि सभी मामलों पर एक साथ सुनवाई की जा सके। यह मामला अब 20 अप्रैल की सुनवाई पर टिका है, जहां आगे की दिशा तय होगी।