स्मृति मंधाना पलाश मुच्छल का हो गया पैचअप ? पलक मुच्छल , स्मृति मंधाना के पिता साथ हुए स्पॉट,पैर छूकर लिया आशीर्वाद …

मुंबई । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल नवंबर 2025 में सात फेरे लेने वाले थे. लेकिन शादी से एक पहले जो खबर आई थी, उसने हर किसी को हैरान कर दिया था.

पहले तो कहा गया कि ये शादी कुछ दिनों के लिए टल गई है, फिर रिश्ता टूटने की खबरें आने लगी.

इसके बाद पलाश पर कई तरह के आरोप भी लगे. कहा गया कि उन्होंने स्मृति को धोखा दिया था, जिसकी वजह से ये शादी टूटी. उसके बाद पलाश को लोगों ने धोखेबाज का टैग देकर खूब ट्रोल किया था. वहीं, स्मृति मंधाना को लोगों का काफी स्पोर्ट मिला था.

हालांकि, स्मृति मंधाना ने कभी भी ऑफिशियल तौर पर पलाश को लेकर कुछ भी नहीं कहा. वहीं, पलाश ने हमेशा धोखा देने के आरोपो को सिर्फ बकवास ही करार दिया. अब एक लेटेस्ट वीडियो को देख फैंस के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई है. उस वीडियो को देखने के बाद फैंस के दिल में फिर से स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के साथ आने की उम्मीद जाग उठी है.

👉पलक मुच्छल और स्मृति मंधाना के पिता साथ हुए स्पॉट

दरअसल, जो लेटेस्ट वीडियो सामने आई है उसमें पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल और स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन भी वहां मौजूद थे. इन तीनों को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया.