कोरबा।कोरबा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना सुरक्षा मानकों के ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) का परिवहन कर रहे 8 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 5800 लीटर डीजल जब्त किया गया। यह कार्रवाई कुसमुण्डा और दीपका पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

👉सूचना के बाद घेराबंदी, एक साथ कार्रवाई
पुलिस को 9 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर डीजल का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर वाहनों को पकड़ा और वैधानिक कार्रवाई की।
👉कहां कितनी जब्ती हुई
थाना कुसमुण्डा एवं चौकी सर्वमंगला: 5150 लीटर (4 प्रकरण)। थाना दीपका: 650 लीटर (4 प्रकरण)। कुल जब्ती: 5800 लीटर डीजल, 8 वाहन
👉कैसे हो रहा था परिवहन?
जांच में सामने आया कि डीजल को बिना किसी सुरक्षा मानकों के वाहनों में ढोया जा रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ था।
👉आरोपियों पर केस दर्ज
सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, लखन पटले और विमल पाठक के मार्गदर्शन में की गई।
👉पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ज्वलनशील पदार्थों (Korba Diesel Seizure) का परिवहन हमेशा नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुसार करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
