उत्तरप्रदेश । प्यार में धोखा इंसान को जिंदगी भर के लिए दर्द देता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इससे भी खौफनाक मामला सामने आया है. 9वीं की छात्रा अपने ब्यॉय फ्रेंड से बहुत प्यार करती थी और शादी का ख्वाब आंखों में और दिल में पाले हुए थी. एक दिन ऐसा आया कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई.वह जिससे प्यार करती थी उसने अपनी पत्नी बनाने का वादा किया था. पहले तो उसने दुष्कर्म किया और फिर कोई उसे होटल लेकर गया और फिर एक के बाद एक कुल 11 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की इस 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ हुई हैवानियत का खुलासा हुआ तो परिवार के साथ-साथ परिवार के भी होश उड़ गए.
👉ब्वॉयफ्रेंड ने पहले बनाया संबंध फिर सड़क पर छोड़ा

9वीं की छात्रा एक लड़के के संपर्क में थी और प्यार करती थी. उस लड़ने ने भी प्यार करने के साथ शादी का वादा किया था. एक दिन वह कमरे पर बहाने से लेकर गया और शारीरिक संबंध बनाए. लड़की भी राजी थी, क्योंकि उसने शादी का वादा किया थ. इसके बाद सड़क पर छोड़ दिया. अपनी बर्बाद जिंदगी देखी तो छात्रा घर नहीं गई. इसके बाद तो उसके साथ गलत काम का सिलसिला शुरू हो गया. एक ने तो उसे अपने घर पर रखा और लगातार दुष्कर्म करता रहा. इसके बाद एक शख्स उसे होटल ले जाकर उसके साथ दरिंदगी करता रहा. बताया जा रहा है कि छात्रा कई बार सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई. उसके साथ कितनी बार दुष्कर्म हुआ?
👉अब तक कई गिरफ्तार
उधर, जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस का कहना है कि छात्रा 14-15 वर्ष की है. जिस लड़के ने धोखा दिया, उससे यह लड़की बिल्कुल अनजान थी. लड़की ने छात्रा की मासूमियत का फायदा उठाया. पहले तो शादी का झांसा देकर संबंध बनाए फिर उसे सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया. उधर, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. इस मामले में अब तक 11 लोगों हो चुकी है. कोर्ट में पेशी के बाद पांच आरोपों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि ज्यादातर पुलिस हिरासत में हैं.
👉मां बीमार तो पिता करते हैं मजदूरी
बताया जा रहा है कि यह घिनौना मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र का है. यहां पर रहने वाली 14-15 वर्षीय कक्षा 9 में पड़ती थी. कई दिनों से यह गायब थी. जांच के दौरान जुटी पुलिस ने पीड़ित छात्रा को शहर के एक होटल से बरामद किया. वह बेहद परेशान और गंभीर स्थिति में थी. उसके बयान के आधार पर 11 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो प्रति दिन नई-नई कहानियां सामने आईं. छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार है, जबकि पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. वह अपनी मौसी और मौसा के पास रहती है, क्योंकि माता-पिता उसके पालन-पोषण में असमर्थ हैं.
मौसी ने छात्रा का एडमिशन 9वीं कक्षा में करवा दिया. स्कूल के बाहर ऑटो चालक मोनू राजभर मिला. दोनों में दोस्ती हो गई. 1 नवंबर 2025,को छात्रा स्कूल गई लेकिन वापस ही नहीं लौटी. इसके बाद 23 मार्च 2026 को पुलिस ने छात्रा को एक होटल से बरामद किया. इसके बाद से लगातार जांच और पुलिस कार्रवाई जारी है. जांच में सामने आया कि 1 नवंबर 2025 को मोनू उसे ऑटो में बैठा कर एक सुनसान जगह ले गया. यहां उसने संबंध बनाए. वहां मौजूद दोस्त दिलशान और किशन ने भी जबरन संबंध बनाएं फिर छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद वह किसी तरह रामगढ़ताल पहुंची.
👉एमबीए स्टुडेंट ने भी नहीं छोड़ा

यहां एमबीए स्टुडेंट मानवेंद्र पांडे मिला और वह किराए के मकान पर लाया. इसके बाद करीब एक महीने तक करीब-करीब रोजाना शारीरिक संबंध बनाए. किसी तरह वहां से भागी तो ऑटो चालक रोहित साहनी घर लेकर गया और अपनी पत्नी निशा की मौजूदगी में मेरे साथ संबंध बनाए, इसके बाद मुकेश ने संबंध बनाए. एक शख्स मिला जो होटल लेकर गया और यहां पर भी उसके साथ दरिंदगी होती रही.
