CG :केंद्रीय जेल में मुलाकात कक्ष बना शूटिंग स्पॉट , कैदियों ने बनाई ‘डॉन ‘ वाली रील ,वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ….

बिलासपुर । केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मस्तूरी के बहुचर्चित गोलीकांड के आरोपियों का जेल परिसर के भीतर से रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। वीडियो में आरोपियों को अपराधी नहीं, बल्कि ‘डॉन’ जैसी छवि में पेश किया गया है।

👉मुलाकात कक्ष बना शूटिंग स्पॉट

जानकारी के अनुसार, Vishwajit Anant और उसके साथी जेल में बंद हैं। उनसे मिलने पहुंचे उनके सहयोगियों ने मुलाकात कक्ष के बाहर मोबाइल के जरिए रील शूट की। इस वीडियो में फिल्मी गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ आरोपियों को दबंग अंदाज में दिखाया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

👉प्रशासन में हड़कंप, सख्त एक्शन

वीडियो सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, सभी आरोपियों की बाहरी मुलाकातों पर तत्काल रोक लगा दी। मुलाकात कक्ष में तैनात लापरवाह स्टाफ को ड्यूटी से हटाया। रील बनाने और वायरल करने वालों के खिलाफ FIR के आदेश दिए।

👉5 महीने पुराना हाई-प्रोफाइल केस

गौरतलब है कि करीब 5 महीने पहले कांग्रेस नेता Nitesh Singh के कार्यालय (Central Jail) में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने Vishwajit Anant, उसके भाइयों और अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था।