कोरबा। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी-उपरोड़ा के द्वारा दुर्व्यवहार के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा से शिकायत की गई है।
प्रार्थी आयशा खान ने बताया कि वह प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्यान्ह भोजन) अंतर्गत कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा में कार्यरत है। उसने बताया कि मेरे द्वारा अपने समस्त कर्तव्यों का पालन समयावधि में पूरा किया जा रहा है साथ ही केआर दयाल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोंड़ीउपरोड़ा द्वारा प्राप्त समस्त निर्देशों का पालन पूरी ईमानदारी एवं सच्चाई से किया जा रहा है।

इस संबंध में ज्ञात हो कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोंड़ीउपरोड़ा द्वारा रसोईया प्रशिक्षण हेतु नोटशीट बनाने कहा गया जहां नोटशीट बनाकर निर्देश देने हेतु उनके पास प्रस्तुत किया जिसमें उनके द्वारा रसोईया प्रशिक्षण में चाय-नाश्ता हेतु राशि आहरित करने के लिए शब्द जोड़ने बोला गया,साथ ही हस्ताक्षर करने को कहा गया तब प्रार्थी द्वारा साहब से अपने अधिकार क्षेत्र तक हस्ताक्षर करने कहा गया, राशि आहरित शब्द के कारण हस्ताक्षर करने से मना कर दिया जिसके कारण केआर दयाल ने बहुत डांटा और हट जाओ यहां से और अपना इस्तिफा दो कहकर बहुत ही ज्यादा अपमानित किया गया। कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोंडीउपरोड़ा में जून 2013 से कार्यस्त है जहां किसी भी अधिकारी द्वारा उसके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया गया। पिछले तीन-चार वर्षों से इस पद का समस्त कार्य एवं नाश्ता योजना का भी समस्त कार्य अकेले कर रही है। इस संबंध में शिकायत पत्र आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। इस मामले में बीईओ श्री दयाल का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया गया किंतु उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
