KORBA : वेदांता में बड़ा बदलाव , राजेश कुमार के हाथों में अब बालको की कमान …..

कोरबा। देश की दिग्गज धातु और खनन कंपनी Vedanta Limited में बड़े कॉरपोरेट बदलाव का दौर शुरू हो गया है। कंपनी का बहुप्रतीक्षित डिमर्जर अबप आधिकारिक रूप से लागू हो चुका है और इसके साथ ही शीर्ष नेतृत्व में भी अहम फेरबदल किया गया है।

वेदांता समूह के चेयरमैन Anil Agarwal की अगुवाई में कंपनी अब पांच अलग-अलग बिजनेस इकाइयों में संचालित होगी। इनमें एल्युमिनियम, ऑयल एंड गैस, पावर, आयरन एंड स्टील और मौजूदा वेदांता इकाई शामिल हैं।

👉राजेश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी

डिमर्जर के बाद बनाई गई नई इकाई Vedanta Aluminium की कंपनी Vedanta Aluminium Metal Limited का नया CEO राजेश कुमार को नियुक्त किया गया है। वे अब राजीव कुमार का स्थान लेंगे। राजेश कुमार अभी तक Bharat Aluminium Company Limited (BALCO) के CEO थे और फरवरी 2023 से इस पद पर कार्यरत थे। उनके कार्यकाल में BALCO ने उत्पादन, संचालन और विस्तार योजनाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

👉BALCO की कमान अब राजेश सिंह के हाथ

राजेश कुमार के Vedanta Aluminium Metal Ltd में जाने के बाद अब BALCO के नए CEO के रूप में राजेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी के भीतर इसे नेतृत्व परिवर्तन के साथ नई रणनीतिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

👉वेदांता का सबसे बड़ा कॉरपोरेट पुनर्गठन

विशेषज्ञों के अनुसार, वेदांता का यह डिमर्जर समूह के इतिहास का सबसे बड़ा कॉरपोरेट पुनर्गठन माना जा रहा है। अलग-अलग बिजनेस यूनिट बनने से संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी, निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा और प्रत्येक सेक्टर अपनी स्वतंत्र विकास रणनीति के साथ आगे बढ़ सकेगा।कॉरपोरेट और इंडस्ट्री जगत की नजर अब इस बात पर है कि नए नेतृत्व में वेदांता एल्युमिनियम और BALCO किस दिशा में आगे बढ़ते हैं