KORBA : कोयला विवाद में चले रॉड डंडे , मुंशी का टूटा हाथ ….

कोरबा। साइट में जबरन कोयला गिरवाने की बात को लेकर पूर्व में हुए विवाद पर पांडेय रोडलाइंस के मुंशी पर कुछ लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। रॉड और डंडा से किए हमले में मुंशी का हाथ टूट गया है। उपचार लाभ के बाद उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

पीड़ित राहुल सिंह पिता नागेन्द्र सिंह उम्र 32 साल, समलाई मंदिर के पास दीपका का निवासी है व पाण्डेय रोड लाईन मे मुंशी का काम करता है।गेवरा परियोजना में कंपनी द्वारा कोयला परिवहन का काम किया जाता है जिसके देख-रेख का काम वह करता है। पूर्व में 19 अप्रैल को रामजय कंपनी के मुंशी राहुल सिंह द्वारा पांडेय रोड लाइंस कंपनी के नंबर वाले कोयले को अपने फेस के कंपनी में कोयला को जबरन गिरवा लिया जाता था। ऐसा करने से मना करने पर वह डरा-धमका कर विवाद-झगड़ा करता था। इसी बात के विवाद को लेकर 22 अप्रैल को विक्रम सिंह द्वारा फोन से रात में धमकी दिया गया था और रात्रि 11 बजे सोनू रेस्टोरेट से कुत्ते का खाना लेकर जाते समय क्रांति दुकान कटघोरा रोड दीपका के पास मारपीट की गई।
पीड़ित ने बताया कि वह जैसे ही क्रांति दुकान के पास पहुंचा था कि एक स्विफ्ट कार क्रमांक बीआर 26 एबी/8377से चंदनसिंह, राहुल सिंह व अन्य लोग आये और उतरकर चंदन सिंह द्वारा लोहे के छड़ से व अन्य ने डण्डा से मारपीट किया। लोहे के छड़ से बायां हाथ में मारा एवं डण्डा एवं छड़ से पीठ व कमर में मरपीट किये। उसके बाद राहुल द्वारा कार से भी ठोकर मार कर गिरा दिया और ज्यादा बहस करेगा तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देने लगे। पीड़ित के साथियों के वहाँ आने पर हमलावर भाग गये। पीड़ित का बायां हाथ टूट गया है। आपरेशन व स्वास्थ्य लाभ के बाद राहुल सिंह की रिपोर्ट पर विक्रम सिंह, चंदन सिंह, राहुल सिंह एवं अन्य के विरुद्ध धारा 115(2), 296-, 3(5)-, 351(3)- BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।