कोरबा। बहू के नाम से निर्मित सरकारी शौचालय को ससुर और जेठ ने मिलकर बेच दिया। अब घर में निर्मित शौचालय का उपयोग करने से भी मना किया जा रहा है और मारपीट करते हैं। एक अन्य बहू से पानी भरने की बात पर विवाद किया जाता है। बहुओं के थाना पहुंचने उपरांत 4 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक रामपुर निवासी प्रार्थिया के द्वारा शासन की योजना के अनुसार शौचालय निर्माण किया गया था। उसके ससुर व जेठ के द्वारा उक्त शौचालय को किसी अन्य के पास विक्रय कर दिया गया है, तथा पीड़ित लोग व परिवार वाले के द्वारा अपने ससुर का शौचालय उपयोग किया जाता है। इसके लिए भी मना कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हैं और कहते हैं कि, तुम लोग हमारा शौचालय क्यों उपयोग करते हो, तुम लोग अलग रह रहे हो। पीड़ितों द्वारा शौचालय निर्माण हेतु जगह मांगा गया तो ससुर ने जगह देने से साफ इंकार कर दिया और कहा कि हम लोग शौचालय नहीं बनने देंगे, तुम्हे जो करना है कर लो। यह कह कर प्रार्थिया सरिता की जेठानी नेहा देवी के साथ भी नल से पानी भरने की बात को लेकर गाली गलौच करते हैं। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी ससुर सुबोध सिंह, जेठ रंजीत सिंह, सास गिरजा देवी व जेठानी मीरा देवी के विरुद्ध सिविल लाइन थाना रामपुर में धारा 296, 3(5), 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
