CG : गर्लफ्रेंड की शादी से टूट गया युवक का दिल,पेंड पर फांसी लगा इहलीला कर ली समाप्त , पुलिस को मिला ससुर के नाम लिखे 10 पत्र ….

अम्बिकापुर -दरिमा । एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से बेहद परेशान था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को कई पत्र मिले हैं, जिनमें उसने युवती के पति और ससुराल पक्ष को उसे छोड़ने की बात लिखी थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक तुनगुरी निवासी चंदेश्वर राजवाड़े (33 वर्ष) का शव गुरुवार को गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास से करीब 10 पत्र बरामद हुए हैं। इन पत्रों में युवक ने एक व्यक्ति को संबोधित करते हुए लिखा है कि उसकी पत्नी उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे।
युवक ने पत्र में यह भी लिखा कि युवती ने उससे 40 हजार रुपये लिए थे और शादी करने का वादा किया था। पत्र में उसने कथित गर्लफ्रेंड के पति से उसे छोड़ने की बात कहते हुए लिखा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा।

👉अपने बेटे की दूसरी शादी करा दो

मृतक के पास एक पत्र कथित गर्लफ्रेंड के ससुर के नाम पर मिला। उसमें युवक ने लिखा कि अपने बेटे की दूसरी शादी करा दो, क्योंकि वह एक दिन युवती से शादी जरूर करेगा। पत्र में युवक ने यह भी दावा किया कि युवती के उसके साथ अवैध संबंध थे और उसे वापस उसके पास भेज दिया जाए।

पुलिस के अनुसार बरामद पत्र छोटे डायरी पन्नों और सादे कागजों पर लिखे गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये पत्र करीब एक साल पुराने हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस इन पत्रों को सुसाइड नोट मानकर जांच कर रही है।