हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। रेत घाटों पर वर्षाकाल में रेत उत्खनन पर खनिज प्रशासन द्वारा लगाया गया प्रतिबंध बेअसर साबित हो रहा। हसदेव नदी का सीना चीरकर तरदा रेत घाट से बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत उत्खनन कर परिवहन करते सरईसिंगार के पास 3 ट्रैक्टर पटवारी रीना वर्मा ने पकड़ा है।



पटवारी रीना वर्मा ने बताया कि तीनों ट्रैक्टर सरईसिंगार निवासी मनोज कुमार, सजन सिंह एवं तरदा निवासी रामखिलावन का है। तीनों ट्रैक्टर चालक के पास रॉयल्टी पर्ची नहीं थे। रेत घाट पर प्रतिबंध लगे होने की वजह से यह संभव भी नहीं ,लिहाजा यह सीधा अवैध रेत उत्खनन परिवहन से जुड़ा मामला है।लिहाजा कड़ी कार्रवाई की दरकार है।साथ ही खनिज विभाग के निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है।
