जांजगीर -चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शादी के मंडप पर दूल्हे को नशेड़ी कहकर दुत्कारने वाली मुस्कान ने 16 दिन उसी दूल्हे संत कुमार के साथ मंदिर में शादी कर ली है. 23 जून को मुस्कान ने जिस साहस और आत्मसम्मान के साथ दूल्हे को टाटा-बाय बया कह दिया था, वो फैसला कई परिवारों और लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रहा था. मुस्कान की कहानी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, बारात को वापस बैरंग लौटाने का फैसला गलत के खिलाफ आवाज उठाने का उदाहरण बन रहा था लेकिन हाल ही में काउंसलिंग सेंटर से निकलकर मुस्कान ने सीधे मंदिर का रुख किया और दुत्कारे गए दूल्हे को मंदिर में दोबारा अपना लिया है. मुस्कान का कहना है कि वो एक गलतफहमी थी जो दूर हो गई और आपसी सहमति से दोनों ने शादी कर ली है.
👉भरे मंडप से वापस लौटा दी थी बारात

ज़ी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 23 जून को चांपा थाना क्षेत्र में संत कुमार बारात लेकर आया था जिसे कथित तौर पर नशे में धुत रहने के आरोप लगे और दुल्हन मुस्कान ने कोसमंदा गांव में सजे अपनी ही शादी के मंडप से दूल्हे को बारात समेत वापस लौटा दिया था. इस घटना ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरीं. स्थानीय पुलिस ने भी दुल्हन के फैसले का सम्मान किया था और मुस्कान के लिए काउंसलिंग सेंटर में एक परामर्शदाता सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी दी लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. दूल्हा और दुल्हन शादी टूटने के बावजूद एक दूसरे से लगातार संपर्क में बने हुए थे. फोन पर बातचीत लगातार जारी थी जिसके जरिए आपसी गलतफहमी दूर कर ली.
👉काउंसलिंग के बाद गायब हो गई थी मुस्कान
9 जून को मुस्कान रोजाना की तरह घर से परामर्श केंद्र तो गई थी लेकिन 2 बजे अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वो वापस घर नहीं पहुंची बल्कि संत कुमार के गांव खोखरा पहुंच गई जहां स्थित मनका दाई मंदिर में दूल्हे का परिवार पहले से मौजूद थी. दोनों ने ईश्वर को साक्षी मानकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए और सिंदूरदान के साथ ही मुस्कान ने संत कुमार को पति मान लिया. खबरों की मानें तो लड़के का परिवार शादी की बहाली को लेकर पहले से परिचित था लेकिन लड़की वालों को बाद में पूरी घटनाक्रम बताया गया.
दूसरी तरफ मुस्कान के घर न पहुंचने और शाम तक फोन पर बंद आने से परिजन परिशान हो गए, मुस्कान का जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी. इस घटना के तुरंत बाद पुलिस और साइबर टीन ने मुस्कान की लोकेशन ट्रेस की जिससे पता चला कि मुस्कान खोखरा गांव में संत कुमार के घर पहुंच गई हैं. जब चांपा सीएसपी योगिता खपड़े ने पुलिस की टीम के साथ संत कुमार के घर दस्तक दी तो पूरा मामला समझ आया. दोनों ने गलतफहमियों को दूर करने के खुलासा किया और एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने की बात कही. पुलिस को अपनी हालिया शादी के बारे में भी सूचित किया. अब यह शादी आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गई है.
👉शादी वाले दिन साजिश हुई थी…
शादी वाले दिन हुई गहलफहमियों को लेकर संतर कुमार और मुस्कान का कहना है कि वो शादी तोड़ने की एक साजिश थी. संत कुमार शराब का सेवन नहीं करता है. शादी वाले दिन किसी ने उनकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया जिसके बाद मुस्कान को लगा कि वो शराब पीकर मंडप में आया है. इसलिए मुस्कान ने शादी तोड़ दी लेकिन दोनों एक-दूसरे से फोन पर लगातार बातचीत कर रहे थे. संत कुमार ने मुस्कान से माफी मांग ली और दोनों ने जीवन साथ बिताने का फैसला कर लिया.
