0 अब समितियों के गठन और राजनीतिक समीकरणों पर नजर
कोरबा।नगर पालिक निगम कोरबा की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। नगर निगम के सभा गृह में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 11 नवनियुक्त एल्डरमेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी एल्डरमेन को संविधान के प्रति निष्ठा और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

समारोह में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और निगम के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त एल्डरमेन को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
👉इन 11 एल्डरमेन ने ली शपथ
ईश्वर साहू
दीपक यादव
शिव बालक सिंह तोमर
रितेश साहू
सतीश सिंह ठाकुर
रविशंकर शुक्ला
वैशाली रतपारखी
अमीलाल चौहान
नवदीप नंदा
मंदाकनी त्रिपाठी
मनोज अग्रवाल
👉परिषद हुई पूर्ण, अब समितियों के गठन
एल्डरमेन के शपथ लेने के साथ ही नगर निगम परिषद अब पूरी तरह से गठित हो गई है। इसके बाद निगम की स्थायी समिति, वित्त समिति, लोक निर्माण समिति और अन्य समितियों के गठन का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन समितियों के गठन के साथ विकास कार्यों और प्रशासनिक फैसलों में तेजी आएगी।
👉राजनीतिक दृष्टि से भी अहम
एल्डरमेन की नियुक्ति को भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परिषद के पूर्ण गठन के बाद सत्ता पक्ष निगम में अपनी रणनीति को और मजबूती से लागू कर सकेगा, जबकि समितियों के गठन और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर भी राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।
