कोरबा। एसईसीएल गेवरा खदान में केबल वायर के लिए लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया है। आरोपियों से लूटपाट की गई संपत्ति की बिक्री रकम को जब्त किया गया है।

विगत 7 जुलाई की रात्रि अज्ञात आरोपियों ने एसईसीएल गेवरा खदान में घुसकर घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने खदान में केबल वायर की लूट की थी। सुरक्षा अधिकारी द्वारा दीपका थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 310(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनकी पतासाजी शुरू की। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर हरदीबाजार थानांतर्गत रलिया निवासी अरूण चौहान उर्फ दादू 23 वर्ष पिता चंद्रिका चौहान, रोहित यादव 18 वर्ष पिता प्रताप सिंह यादव और राजू प्रसाद चौहान 39 वर्ष पिता बहतराम चौहान को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटन में शामिल फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
