विमल इलायची विज्ञापन पर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफकी बढ़ी मुश्किलें,FDA ने थमाया नोटिस…!

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने तीनों अभिनेताओं को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि इलायची के विज्ञापन की आड़ में महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला ब्रांड का अप्रत्यक्ष प्रचार किया जा रहा है।

👉तीनों सितारों से मांगा गया जवाब

महाराष्ट्र FDA ने तीनों कलाकारों से विज्ञापन में उनकी भूमिका और ब्रांड प्रमोशन को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों के मुताबिक, नोटिस शाहरुख खान के बांद्रा स्थित आवास, अजय देवगन के जुहू स्थित घर और टाइगर श्रॉफ की प्रोडक्शन कंपनी के माध्यम से भेजे गए हैं।
अब तीनों से पूछा गया है कि विज्ञापन में उनकी मौजूदगी और ब्रांड के प्रचार का आधार क्या था।

👉इलायची के विज्ञापन पर क्यों उठे सवाल?

FDA की आपत्ति विज्ञापन में इस्तेमाल किए गए ब्रांड और उसकी प्रस्तुति को लेकर है। विभाग का कहना है कि भले ही विज्ञापन में उत्पाद के तौर पर इलायची दिखाई जाती है, लेकिन ब्रांड की पहचान और प्रचार शैली प्रतिबंधित पान मसाला उत्पाद से जुड़ती है। इसे सरोगेट विज्ञापन के तौर पर देखा जा रहा है।

👉नियम टूटे तो हो सकती है कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा एवं मानक कानून के तहत भ्रामक विज्ञापन के मामले में दंड और जुर्माने का प्रावधान है। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन साबित होता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

फिलहाल FDA तीनों सितारों के जवाब और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगा। बड़े बॉलीवुड सितारों को नोटिस मिलने के बाद विज्ञापन जगत में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।