मुंबई। मुंबई में खाने-पीने के स्टोर पर लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने मैकडोनल्ड के आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। FDA ने खाने की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर कमियों को ठीक न किए जाने पर अब सस्पेंशन ऑर्डर (काम रोकने का आदेश) जारी करना शुरू कर दिया है। हाल की कार्रवाई में मुंबई के सात फूड आउटलेट्स के फूड लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिए गए हैं। इंस्पेक्टर्स ने कीड़ों-मकोड़ों की समस्या, तापमान कंट्रोल में कमी, क्रॉस-कंटैमिनेशन (एक खाने से दूसरे में गंदगी फैलने) का खतरा और पहले बताई गई कमियों को बार-बार ठीक न करने जैसी कई खामियां पाईं।
👉McDonald’s के आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड

कोलाबा के मेट्रो हाउस में हार्डकैसल रेस्टोरेंट्स द्वारा चलाए जा रहे मैकडॉनल्ड्स कियोस्क पर 19 अगस्त को दोबारा जांच की गई। इसमें पाया गया कि पहले दिए गए सुधार नोटिस में बताई गई 20 कमियों में से 18 को अभी तक ठीक नहीं किया गया था।
FDA को बिना कैलिब्रेट किए गए रेफ्रिजरेशन उपकरण, जिंदा कॉकरोच, खाना बनाने/ परोसने की जगह के पास खाने का कचरा, बिना सुरक्षा वाले लाइट फिक्स्चर और गंदे जूते-चप्पल व सफाई के कपड़े छूने के बाद सीधे खाने-पीने की चीजों को छूते हुए कर्मचारी
