दिल्ली । नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से 30 अगस्त को देशभर में NEET PG परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
इस बार परीक्षा के लिए कुल 2,73,096 डॉक्टरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। देशभर में करीब 2.63 लाख उम्मीदवारों की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
👉जयपुर के 2 केंद्रों पर आई तकनीकी दिक्कत

NEET PG परीक्षा के दौरान राजस्थान के जयपुर स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी समस्या के चलते इन केंद्रों पर परीक्षा प्रभावित हुई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया है। री-एग्जाम की तारीख और इससे जुड़ी अन्य जानकारी NBEMS की ओर से जारी की जाएगी।
👉कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
देशभर में परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने के बावजूद अधिकांश केंद्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
जयपुर के 2 केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी को छोड़कर परीक्षा का आयोजन सामान्य रूप से कराया गया। प्रभावित उम्मीदवारों को अब री-एग्जाम के जरिए दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
