जांजगीर-चांपा। जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई है। शुक्रवार को हुए इस हादसे के बाद लापता चल रहे दो और युवकों के शव रविवार सुबह बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही नदी में डूबे तीनों छात्रों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।

बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के फार्मेसी कोर्स के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। नदी किनारे सेल्फी लेने और हाथ-पैर धोने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे डूबता देख बचाने के लिए दो अन्य दोस्त भी नदी में कूद गए, लेकिन पानी का बहाव और गहराई ज्यादा होने के कारण तीनों ही नदी में समा गए।
प्रशासन और पुलिस ने मानसून के इस मौसम में स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों के तेज बहाव वाले संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने तथा पिकनिक स्पॉट पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
