सरगुजा । अंबिकापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

दो दिन पहले छात्रा ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने ज्ञान तिवारी पर छात्रा को लंबे समय से प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए थे।
परिजनों की शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी छात्र नेता फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि छात्रा को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और आत्महत्या से पहले उसके साथ क्या हुआ था।
फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मामले में आगे की तस्वीर साफ हो सकेगी।
