अभिषेक शर्मा की तूफानी शतकीय पारी ने 3 रिकार्ड किए ध्वस्त, हिटमैन को पछाड़ बने T20I में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

खेल । भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी ट्वेंटी इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए हुए बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलते हुए उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई और रोहित को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने अफगानी गेंदबाजों के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने फजहलक फारुखी के खिलाफ 5 गेंदों पर 22 रन जड़े, जिसमें दो छक्के और उतने ही चौके शामिल रहे।

अभिषेक ने सिर्फ रोहित और धवन को ही पीछे नहीं छोड़ा है, उन्होंने शिवम दुबे के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। शर्मा ने एक ही पारी से 3 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मैच में 30 गेंदों पर शतक जड़ा। उन्होंने अपना पारी में 11 छक्के लगाए और कई रिकॉर्ड्स उनके तूफान में उड़े।

👉अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाया। उन्होंने 30 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की और भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 2017 में 35 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी। अभिषेक ने रोहित के अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। अभिषेक ने पारी का पहला छक्का लगाने के साथ ही रोहित को पीछे छोड़ा। रोहित ने 11 छक्के लगाए थे और अब अभिषेक उनसे आगे निकल गए हैं।

👉T201 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

  • 30 गेंदें- अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्तान (2026)
  • 35 गेंदें -रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017)
  • 37 गेंदें- अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड (2025)
  • 40 गेंदें – संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश (2024)
  • 41 गेंदें- तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2024)

👉शिखर धवन का रिकॉर्ड भी ध्वस्त

अभिषेक ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ा है। धवन ने भारत के लिए 1759 रन बनाए थे। तीसरे मैच से पहले अभिषेक के 1750 रन थे और 10 रन बनाते ही अभिषेक ने धवन को पीछे छोड़ दिया।

👉भारत के लिए टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-

  • रोहित शर्माः 4231
  • विराट कोहलीः 4188
  • सूर्यकुमार यादवः 3272
  • हार्दिक पांड्याः 2288
  • केएल राहुलः 2265
  • अभिषेक शर्माः 1858
  • शिखर धवनः 1759

👉शिवम दुबे का रिकॉर्ड भी टूटा

शर्मा ने अपनी पारी के दौरान शिवम दुबे का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है। दुबे के नाम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड था। उन्होंने 124 रन बनाए थे। अभिषेक के नाम तीसरे मैच से पहले 121 रन दर्ज थे और तीन रन बनाते ही उन्होंने दुबे को पीछे छोड़ दिया।

👉अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक ने पावरप्ले में ही 76 रन बना लिए थे। ये किसी भी बल्लेबाज द्वारा पावरप्ले में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पुर्तगाल के कुलदीप घोलिया के नाम पर दर्ज था। उन्होंने 2023 में माल्ता के खिलाफ खेलते हुए 74 रन बनाए थे। शर्मा ने मैच में 34 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे।