KORBA :सांसद ज्योत्सना महंत ने ली PC ,उठाया जनहित का मुद्दा ,रेल,स्वास्थ्य और SECL विस्थापितों की समस्याओं पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा …

0 कहा -कोरबा और संपूर्ण छत्तीसगढ़ के विकास व जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए …

कोरबा । कोरबा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरबा और संपूर्ण छत्तीसगढ़ के विकास व जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की आवश्यकता है।

👉स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आवश्यक

सांसद महंत ने स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में नया मेडिकल कॉलेज स्थापित करने तथा कोरबा मेडिकल कॉलेज में MBBS और PG की सीटें बढ़ाने की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने कोरबा स्थित ESIC अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया।

👉रेल असुविधाओं पर रेल मंत्री से होगी सीधी बात

संसदीय क्षेत्र में यात्री ट्रेनों की अनियमितता, ठहराव और रद्दीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि तीजा-पोरा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान ट्रेनें रद्द होने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री के आगामी बिलासपुर प्रवास के दौरान इन सभी रेल समस्याओं को उनके समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।

👉SECL भू-विस्थापितों और रोजगार की मांग

SECL से प्रभावित परिवारों का पक्ष लेते हुए सांसद ने उनके उचित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार की मांग की। उन्होंने बल दिया कि खदानों में कार्यरत ठेका कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों और भू-विस्थापित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाना चाहिए।

👉प्रदूषण, बुनियादी ढांचा और पर्यटन

इसके अतिरिक्त उन्होंने DMF (जिला खनिज संस्थान न्यास) की राशि का उपयोग सीधे प्रभावित क्षेत्रों में करने, सुनालिया अंडरब्रिज के निर्माण, सड़कों की जर्जर स्थिति सुधारने, बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने तथा स्थानीय धार्मिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।