‘Drishyam: The Conclusion’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा , 2 दिनों में ही 100 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन कर मोहनलाल की मलयालम वर्जन की दृश्यम -3 की टोटल कलेक्शन का रिकार्ड तोड़ने के करीब ,विजय सलगांवकर की आखिरी चाल देखने उमड़ रही भींड़ ,क्लाइमैक्स और ट्विस्ट पर फिदा हुए दर्शक …

मुंबई । अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में लौट आए हैं। ‘Drishyam: The Conclusion’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और यह हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को रिलीज से पहले ही लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी।

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के करीब चाढ़े 4 महीने बाद इसी फ्रेंचाइजी की हिंदी रीमेक दृश्यम का तीसरा पार्ट ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आया।
दर्शक उम्मीद लगा रहे थे कि अजय देवगन की ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ (Ajay Devgn Drishyam 3 Box Office Collection), मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ जैसी होगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। फिल्म के सीन्स और क्लाइमैक्स हटके निकले और दर्शकों के दिलों-दिमाग में बस गए।

👉दृश्यम 3 की हुई चांदी

अब आलम यह है कि अजय देवगन स्टारर सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पहले दिन फिल्म ने करीब 66 .75 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी और अब दूसरे दिन फिल्म ने फिर से कमाई से गर्दा उड़ा दिया है।

👉2 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर दिखा दम,भारत में करीब 108 करोड़ रुपये का किया नेट कलेक्शन

रिलीज के साथ ही फिल्म ने टिकट खिड़की पर मजबूत शुरुआत की। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘Drishyam: The Conclusion’ ने शुरुआती 2 दिनों में ही भारत में करीब 108 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। पहले ही दिन 66.75 करोड़ का ओपनिंग लेने वाली दृश्यम द कन्क्लूजन ने दूसरे दिन करीब 44 से 50 करोड़ का अनुमानित कलेक्शन किया है। इससे फिल्म की ओपनिंग फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों के मुकाबले चर्चा में आ गई है।

👉दूसरे दिन रचा इतिहास

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 46.20 करोड़ रुपये की शुरुआती कमाई कर ली है जो 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकती है। फिल्म को दूसरे दिन 15,954 से ज्यादा शोज मिले थे। रविवार को कमाई इससे भी ज्यादा होने की उम्मीद है।

👉मोहनलाल की दृश्यम 3 का रिकॉर्ड टूटा?

सिर्फ दो दिनों में ही ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 108.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। सही आंकड़े इससे ज्यादा हो सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन की फिल्म, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का लाइफटाइम नेट कलेक्शन (110 करोड़) का रिकॉर्ड दो दिन में ही तोड़ने के करीब पहुंच गई।

👉अजय देवगन के करियर की बड़ी फिल्म

आपको बता दें कि दृश्यम 3, अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। इससे पहले सिंघम अगेन ने 43 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ रिकॉर्ड तोड़ा था।

👉दृश्यम 3 की स्टार कास्ट

बात करें दृश्यम 3: द कॉन्क्लूजन की तो इस फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत (Jaydeep Ahlawat), तब्बू, श्रिया सरन, प्रकाश राज (Prakash Raj), इशिता दत्ता और मृणाल जाधव अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन और लेखन अभिषेक पाठक ने किया है।

👉विजय सलगांवकर की कहानी पहुंची आखिरी पड़ाव पर

फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां ‘Drishyam 2’ की घटनाएं खत्म हुई थीं। विजय सलगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए मुश्किल हालात से जूझता दिखाई देता है। पुलिस और जांच एजेंसियों का शक अब भी उसके परिवार पर बना हुआ है। तीसरे भाग की खास बात यह है कि इसकी कहानी मलयालम फ्रेंचाइजी से एकदम अलग रखी गई है। अजय देवगन भी पहले बता चुके हैं कि हिंदी फिल्म का तीसरा भाग अलग स्क्रिप्ट के साथ बनाया गया है।

👉दर्शकों को क्या पसंद आ रहा है?

फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाओं में क्लाइमैक्स, कहानी के ट्विस्ट, तनाव बनाए रखने वाले सीन्स और कलाकारों की परफॉर्मेंस की चर्चा देखने को मिल रही है। कई दर्शकों ने अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत के अभिनय की तारीफ की है और फिल्म को फ्रेंचाइजी के लिए संतोषजनक फिनाले बताया है। कुछ प्रतिक्रियाओं में क्लाइमैक्स को सबसे ज्यादा पसंद किया गया, जबकि कुछ दर्शकों ने इसे उम्मीद से ज्यादा प्रभावी बताया। हालांकि सोशल मीडिया रिव्यू व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं हैं और सभी दर्शकों की राय एक जैसी नहीं होती।