CG : FDA में कार्य में ढिलाई की प्रवृति पर लगेगी लगाम ,बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य ,लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज ,

रायपुर । छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अब विभागीय काम में लापरवाही, तय समय पर लक्ष्य पूरा नहीं करने और सरकारी निर्देशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। ऐसे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जरूरत पड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी है।

छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अब विभागीय काम में लापरवाही, तय समय पर लक्ष्य पूरा नहीं करने और सरकारी निर्देशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। ऐसे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जरूरत पड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी है।