बिलासपुर। धान खरीदी शुरू होने से पहले सरकार ने अपना रुख और सख्त कर लिया है। अब पटवारियों पर एस्मा लगाने की तैयारी है । छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल (13 अक्टूबर 2026 से जारी है। काम पर लौटने की चेतावनी के साथ कुछ पटवारियों को निलंबित किए जाने की कार्रवाई का भी हड़ताली पटवारियों पर असर नहीं पड़ा। सरकार का रुख बेहद सख्त बना हुआ है और अब एस्मा भी लगा सकती है।
👉निलंबन और नोटिस

काम पर नहीं लौटने वाले 150 से अधिक पटवारियों को अब तक निलंबित किया जा चुका है, और हजारों पटवारियों को कारण बताओ नोटिस या ‘ब्रेक इन सर्विस’ की चेतावनी दी गई है।15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी और राजस्व कार्यों के प्रभावित होने के चलते राज्य सरकार ने पटवारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए एस्मा (Essential Services Maintenance Act) लगाने की तैयारी कर ली है।

👉किसानों का अहित उचित नहीं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि सरकार कर्मचारी-हितैषी है, लेकिन बिना सूचना के इस तरह काम रोकना और जनता का अहित करना उचित नहीं है। मांगों को बातचीत के जरिए भी रखा जा सकता है। दूसरी ओर, पटवारी संघ (वेतन विसंगति, पदोन्नति और पीवी ऐप की समस्याओं को लेकर) अपनी चार सूत्रीय मांगों पर अड़ा हुआ संघ ने सरकार पर दमनकारी कार्रवाई का आरोप लगाया है। इन सबके बावजूद पटवारी पीछे हटने को तैयार नहीं है।
👉प्रदेश में गिरदावरी का काम प्रभावित
सरकार प्राइवेट सर्वेयरो की मदद लेने की तैयारी में है। फसल गिरदावरी (फसल सर्वेक्षण और भौतिक सत्यापन) की स्थिति तकनीकी खामियों और पटवारियों की हड़ताल के कारण काफी प्रभावित और विवादों में हैl छत्तीसगढ़ सरकार अब प्राइवेट सर्वेयरों से सर्वे करने की तैयारी में जुट गई है l राज्य में 23 लाख से अधिक खसरों का सर्वे लंबित है। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और पीवी ऐप (PV App) के विरोध के चलते पूरे प्रदेश में 23 लाख से ज्यादा खसरों की प्रविष्टियां रुकी हुई हैं। धान खरीदी से ठीक पहले यह सर्वे रुका हुआ है, जिससे किसानों के पंजीयन और फसल सत्यापन पर संकट खड़ा हो गया है।
👉पीवी ऐप से गिरदावरी का विरोध
पटवारियों की हड़ताल और विरोध: पीवी ऐप (PV App) के जरिए ऑनलाइन फसल गिरदावरी कराए जाने के आदेश के विरोध में छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इसके चलते धान खरीदी पर भी संकट और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। सरकार ने धान खरीदी में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए फसल बदलने या जमीन खाली छोड़ने पर खेत की फोटो और जियो-टैगिंग के जरिए सख्त डिजिटल गिरदावरी के निर्देश दिए थे, लेकिन हड़ताल के कारण मैदानी स्तर पर इसका क्रियान्वयन अटका हुआ है।
👉गिरदावरी रुकने का दूरगामी असर
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव का कहना है की गिरदावरी रुकने का दूरगामी असर होगा। सरकार को जल्दी इसका हल निकालना चाहिए। धान खरीदी अगले कुछ दिनों में शुरू होने वाली है। गिरदावरी के बिना यह कैसे होगा। अगर ऐसे ही खरीदी होती है तो इसमें किसने तो प्रभावित होंगे ही बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां भी हो सकती हैं।
