कोरबा-कटघोरा। नगर पालिका परिषद कटघोरा क्षेत्र में 26 नवंबर से ‘नगर सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू होगा। इसके तहत नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में क्रमवार शिविर लगाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने 23 नवंबर को इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र जारी कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रम के तहत वार्ड भ्रमण के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित शिविर लगाए जाएंगे। वार्ड स्तर पर लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनने के साथ योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवेदन लेने की व्यवस्था भी की जाएगी।
👉देखें शिविरों का शेड्यूल
26 नवंबर, गुरुवार वार्ड 07, सांस्कृतिक मंच महेशपुर, 30 नवंबर, सोमवार वार्ड 08, दुर्गा पंडाल मंच, 03 दिसंबर, गुरुवार वार्ड 09, लक्ष्मी के घर एवं लक्ष्मी चाल के पास, 07 दिसंबर, सोमवार वार्ड 10, पुरानी बस्ती चांदनी चौक, 10 दिसंबर, गुरुवार वार्ड 11, अमन हसन अली घर के पास, 14 दिसंबर, सोमवार वार्ड 12, धर्मशाला स्कूल पारा जुराली, 17 दिसंबर, गुरुवार वार्ड 13, सांस्कृतिक मंच पटेलपारा, 21 दिसंबर, सोमवार वार्ड 15, विश्वकर्मा मंच एवं सामुदायिक भवन धरमकांटा के पास, 24 दिसंबर, गुरुवार वार्ड 14, नवधा चौक मंच, 28 दिसंबर, सोमवार वार्ड 01, छिर्रा मंच, 31 दिसंबर, गुरुवार वार्ड 02, सांस्कृतिक मंच पीपल चौक, 04 जनवरी 2027, सोमवार वार्ड 03, सांस्कृतिक भवन, 07 जनवरी 2027, गुरुवार वार्ड 04, बाजार मोहल्ला पौनी पसारी एवं कस्तूरबा आवास के पास, 11 जनवरी 2027, सोमवार वार्ड 05, सांस्कृतिक मंच नवागांव, 14 जनवरी 2027, गुरुवार वार्ड 06, चंपा गली।
👉नगर पालिका अध्यक्ष ने की अपील

नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्धारित कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर सूचना देने कहा है। शिविरों के माध्यम से वार्डवासियों को अपने क्षेत्र में ही नगर पालिका और शासन की योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन देने का अवसर मिलेगा। पालिकाध्यक्ष ने शिविरों नक ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील क्षेत्रवासियों से की है।
