अखिल भारतीय प्रगतिशील जायसवाल कलार समाज की महासभा एवं नई कार्यकारिणी का चुनाव 13 एवं 14 नवंबर को ,तैयारियों में जुटी महासभा

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। अखिल भारतीय प्रगतिशील जायसवाल (कलार )समाज का 13 एवं 14 नवंबर को कलचुरी भवन (मिशन रोड )कोरबा में महासभा आहूत की गई है। इसी दिवस नई कार्यकारिणी गठन हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में महासभा आयोजन समिति पूरी शिद्दत से जुट गई है।

यहां बताना होगा कि 30 अप्रैल 2017 को ग्राम बरपाली में गुप्त मतदान प्रक्रिया द्वारा अखिल भारतीय प्रगतिशील जायसवाल (कलार ) समाज का निर्वाचन सम्पन्न हुआ था। जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं महासचिव का चुनाव किया गया। तथा शेष पदों पर कार्यकारिणी द्वारा मनोनयन कर गठन किया गया था। जिनका कार्यकाल पूर्ण हो जाने के पश्चात अध्यक्ष यूपनारायण जायसवाल द्वारा 2 अक्टूबर को सुरभि रेस्टोरेंट घण्टाघर निहारिका में आयोजित सामाजिक बैठक में समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में समाज में नवचेतना का संचार करने त्यागपत्र देकर कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही महासभा का आयोजन कर शीघ्र नई कार्यकारिणी का गठन का प्रस्ताव रखा गया। जिसका बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने समर्थन दिया। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए समाज के वरिष्ठ सदस्य रामनाथ पाराशर को महासभा एवं निर्वाचन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके साथ इस वृहद आयोजन को सफल बनाने 17 सदस्यीय समिति का गठन कर महासभा एवं नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कराने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। 13 एवं 14 नवंबर को कलचुरी भवन मिशन रोड कोरबा में महासभा एवं नई कार्यकारिणी गठन हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। इस आयोजन में समाज के सभी क्षेत्रों के लोग जुटेंगे । आशा जताई जा रही है कि नई कार्यकारिणी के गठन से नई सोंच के साथ समाज को नई दिशा मिलेगी। अध्यक्ष रामनाथ पाराशर के नेतृत्व में महासभा आयोजन समिति के सदस्य इस कार्यक्रम की तैयारी में पूरी शिद्दत के साथ जुटे हुए हैं।

कब क्या होगा एक नजर में

प्रथम दिन 13 नवंबर 2021 को प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक आगमन एवं जलपान ।10 से 10.30 भगवान सहस्त्रबाहु पूजन एवं शुभारंभ । 10 .30 से 2 बजे तक संविधान पर चर्चा एवं संशोधन । दोपहर 2 से 3 बजे तक भोजन एवं विश्राम किया जाएगा। दोपहर 3 से 4 बजे तक सामाजिक विषयों पर चर्चा एवं निराकरण ,शाम 4 से बजे निर्वाचन हेतु नामांकन ,शाम 6 से 7 बजे तक स्क्रूटनी होगी। शाम 7 से 8 बजे के बीच नाम वापसी होगी। 8 से 9 बजे के बीच प्रत्याशियों के नाम की घोषणा एवं चुनाव चिन्ह का आबंटन होगा। रात्रि 9 से 10 भोजन ततपश्चात विश्राम होगा। दूसरे दिन 14 नवंबर को प्रातः 9 से 10 बजे तक जलपान एवं प्रत्याशी के द्वारा कार्य योजना समाज को बताना। 10 से 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। दोपहर 1.30 से 2.30 तक भोजन की व्यवस्था रहेगी। 3 से 4 बजे तक निर्वाचन कार्यकर्ता एवं व्यवस्थापकों का भोजन एवं शाम 4 से 6 बजे तक मतगणना होगी। शाम 6 से 7 बजे तक परिणाम की घोषणा होगी। रात्रि 7 से 8 बजे तक भोजन की व्यवस्था होगी। 8 बजे सभा समाप्ति की घोषणा होगी।

5 पद के लिए होगा नामांकन शेष मनोनयन से बनेंगे क्षेत्रीय प्रतिनिधि

अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,सचिव ,सह सचिव ,कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा।शेष जनता द्वारा क्षेत्रीय प्रतिनिधि मनोनीत किए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने में महासभा आयोजन समिति के अध्यक्ष रामनाथ पाराशर के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष मरेंद्र कुमार कश्यप,सदस्यगण रमेश महतो ,नरेश जायसवाल ,बाबूलाल जायसवाल ,देवकुमार कौशिक ,कामता जायसवाल ,शंकर दयाल साव, राजेन्द्र जायसवाल,रामनारायण जायसवाल ,प्रशांत महतो ,शिव जायसवाल,सत्यप्रकाश जायसवाल,ब्रम्हप्रकाश कश्यप,बजरंग जायसवाल,संतोष जायसवाल,जोगेंद्र कौशिक एवं प्रचार प्रसार प्रभारी नरेश जायसवाल,प्रशांत महतो ,भुवनेश्वर महतो समाज के सभी सहयोगियों के साथ आवश्यक तैयारियों में जुटे हुए हैं।