भास्कर एक्सप्लेनर:नौसेना में कमीशन हुआ INS विशाखापट्टनम; जानिए ब्रह्मोस और बराक मिसाइल से लैस ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत

समुद्र में भारत की ताकत और बढ़ गई है। भारतीय नौसेना के बेड़े में रविवार को ‘विशाखापट्टनम’ को कमीशन किया गया है। नेवी डॉकयार्ड मुंबई में हुए समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसे नेवी के हवाले किया। समुद्र में दुश्मन के हर एक हथियार पर नजर रखने वाला विशाखापट्टनम भारत की समुद्री सीमा को और ज्यादा सुरक्षित करेगा।

खास बात ये है कि विशाखापट्टनम को मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया है। विशाखापट्टनम 75 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बना है। साथ ही इसमें इस्तेमाल की गई कई तकनीक भी पूरी तरह स्वदेशी है।

ग्राफिक्स में समझते हैं, विशाखापट्टनम की ताकत क्या है? क्यों भारत के लिए ये इतना खास है? भारत ने कब और कैसे इस विशालकाय युद्धपोत का निर्माण किया? और जिस प्रोजेक्ट के तहत इसे बनाया गया है वो प्रोजेक्ट क्या है?