गिफ्ट का लालच देकर , 13 वर्षीय नाबालिग को बनाया हवस का शिकार,कलेक्टोरेट का कर्मचारी आरोपी फरार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 13 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी ने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। जुर्म दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है।।

आरोपी युवक करीब सालभर पहले बच्ची को गिफ्ट देने का झांसा देकर अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक इंस्टाग्राम में बच्ची को गंदे-गंदे मैसेज भी करने लगा था। इसकी जानकारी होने पर लड़की के घरवालों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।